Advertisement

श्री बंशीधर नगर: एक ही नारा एक ही नाम जयश्रीराम.. नारों से गुंजयमान हो उठा शहर।

Share

श्री बंशीधर नगर: रामलला के जन्मोत्सव के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। एक ही नारा एक ही नाम जयश्रीराम.. तो रामजी की निकली सवारी रामजी की लीला है न्यारी. जैसे गीतों से श्री बंशीधर नगर गुंजायमान हो उठा। शहर के लालाबागी से भव्य शोभायात्रा निकली। यह यात्रा मुख्य बाजार होते हुए बजरंग बली मंदिर तक गयी।

Ad.

वापस बाजार आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल लोग डीजे के धुन पर थिरक रहे थे। रथों पर श्री राम जानकी, बजरंग बली सहित अन्य भगवानों के वेश में निकाली गई झांकी आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं पारंपरिक शस्त्रों के साथ लोगों ने करतब दिखाए। बाजार में

श्री राम सेना द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। रामभक्तों में इसे लेकर खासा जोश और उत्साह देखा गया। सभी धर्मों के लोगों ने रामभक्तों का स्वागत किया। अंजुमन कमिटी के सदस्यों ने पंडाल लगाकर यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराई।

श्री राम सेना द्वारा रामनवमी को लेकर पूरे शहर को भगवाध्वज से पाट दिया गया था। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के बाद विधि विधान से निकली शोभायात्रा में शामिल रामभक्त जयश्री राम के जयकारे लगाते जा रहे थे। बच्चे और महिलाएं राम के गीतों पर थिरकती जा रही थीं। चैंबर ऑफ कॉमर्स, अंजुमन कमिटी सहित दर्जन भर से अधिक स्थानों पर जलपान, शर्बत, हलवा आदि की व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक खुद मुस्तैद रहे।

शोभायात्रा यात्रा में पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, श्री राम सेना अध्यक्ष रजनीकांत मधुर, कामेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, प्रताप जायसवाल, हृदयानंद कमलापुरी, कमलेश मेहता, कमाता प्रसाद, संजीत कुमार पोपुलर, अजय प्रसाद, अनूप निराला, दिलु चौबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

अंजुमन कमिटी द्वारा लड़की स्कूल के समीप स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने जलपान ग्रहण किया। सदर तौहिद खान ने बताया कि नगर उंटारी गंगा जमुनी तहजीब का शहर है। यहां पर हिन्दू मुस्लिम सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ सभी आरव मनाते हैं। यह हमारी देश की खूबसूरती है। इस मौके पर सरपरस्त शमीम खान,महमूद खान सीनियर,तस्लीम खान, तोवाब खान,शोब आलम,फुलटून खान, गुड्डू खान,महमूद आलम जूनियर सहित अन्य लोग शामिल थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!