Advertisement

गढ़वा जिला प्रज्ञा केंद्र संचालकों का मेराल रमुना, नगर में हुआ गठन – शुभम 

Share

गढ़वा :- गढ़वा जिला प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ का गठन आज मेराल रमुना व नगर उटारी में किया गया । जिसमे गढ़वा जिला प्रज्ञा केंद्र संचालक के जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। मेराल प्रखंड में भी गढ़वा जिला प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ का गठन किया गया ।जिसम मेराल प्रखंड अध्यक्ष रविकांत साह,सचिव पप्पू कुमार यादव,कोषाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, उपाध्यक्ष दिलशाद अंसारी ,को मेराल प्रखंड में जिम्मेवारी दिया गया।वही रमना प्रखंड में भी गढ़वा जिला प्रज्ञा केंद्र संचालक का गठन किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय,सचिव नीरज कुशवाहा,उपाध्यक्ष मनीष कुमार,कोषाध्यक्ष पप्पू कुमार,प्रवक्ता विवेक पाठक को बनाया गया।वही नगर उटारी में भी गढ़वा जिला प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ का गठन किया गया।जिसमेप्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार यादव,सचिव जितेंद्र कुमार,कोषाध्यक्ष जनाब लेयाकत अंसारी,उपाध्यक्ष ललन पटेल,प्रवका मिथिलेश कुमार ठाकुर को बनाया गया। कार्यक्रम में तीनों प्रखंड के पंचायतों के प्रज्ञा केंद्र के संचालक उपस्थित थे। सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद भी प्रज्ञा केंद्र के संचालक को कार्य करने का काम नहीं मिलने के कारण संघ का गठन किया गया है।सभी पंचायत भवनों में सीएससी केंद्र रहने के बावजूद भी इनलाेग को सरकार द्वारा संचालित कार्य में काम नहीं मिल रहा है ।केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा सभी पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से कार्य कराने की योजना है।लेकिन पंचायत के लोगो को अभी भी ब्लॉक जाने से मजबूर है और ब्लॉक का चकर लगाना पड़ता है इसके लिए सभी पंचायतों में प्रज्ञा केंद्र कोड आवंटित किया गया था ।लेकिन पूर्ण रूप से कार्य नही मिलने के कारण संघ का गठन किया गया ।जिसमे सभी पंचायत में संचालित प्रज्ञा केंद्र में सरकारी कार्य देने हेतु संघ का गठन किया गया ।जिससे आम जनता को लाभ मिले और उनका कार्य पंचायत में ही हो सके ।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!