सगमा: स्थापना दिवस बड़े धुम धाम से मनाया गया
श्यामबच्चन यादव
सगमा :प्रखंड मुख्यालय स्थित मकरी सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस बड़े धुम धाम से मनाया गया । सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों द्वारा स्थापन दिवस के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी निकाली गई प्रभात फेरी मकरी कुटिया से निकाल कर सोनडीहा बिरवल बैलियां सगमा पुतूर होते हुए पून सर्वेश्वरी आश्रम पहुंची जहां सबसे पहले शाखा पर झंडोत्तोलन किया गया। आश्रम में इस अवसर पर पूजन आरती व भजन कीर्तन किया गया। मकरी शाखा में आयोजित गोष्ठी में समूह की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। आश्रम के व्यवस्थापक बिहारी राम ने बताया कि सर्वेश्वरी समूह एक आध्यात्मिक, सामाजिक, अराजनैतिक व गैर सरकारी संगठन है। समूह की स्थापना महान संत परम पूज्य अधोरेश्वर भगवान राम ने वर्ष 1961 में की थी। समूह किसी जाति, वर्ण, वर्ग, धर्म व संप्रदाय पर आधारित नहीं है। समूह राष्ट्र धर्म व राष्ट्रीयता की शिक्षा प्रदान करता है। परम पूज्य अधोरेश्वर का उद्देश्य समाज में पीड़ित और उपेक्षित मानव की सेवा करना है। दहेज रहित शादी, छूआछूत एवं भेदभाव रहित समाज की स्थापना करना समूह का मुख्य उदेश्य है। प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को दिन और रात दोनों बराबर होता है। इसलिए सामाजिक समानता के मिशन को घ्यान में रखते हुए इसी तिथि को समूह की स्थापना की गई थी। समूह द्वारा समय-समय पर नेत्रदान शिविर, होम्योपैथिक शिविर आदि का आयोजन किया जाता है।भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समूह के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे