Advertisement

श्री बंशीधर नगर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66वां जन्मदिन मनाया गया

Share

श्री बंशीधर नगर-नगर पंचायत क्षेत्र स्थित जंगीपुर ग्राम में देवी मंदिर के निकट कर्पूरी चौपाल में झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 66 वां जन्म दिन मनाया गया.जन्मदिन समारोह का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर और केक काटकर किया गया.इस अवसर पर पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी,कन्हैया चौबे,उमेन्द्र यादव व विजय कुमार केशरी ने संयुक्तरूप से केक काटा.इसके बाद 200 गरीब,असहायों तथा दिव्यांगजनो के बीच कम्बल का वितरण किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मंत्री राम चन्द्र केशरी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं.वे झारखंड विकास मोर्चा के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. वे सांसद भी रहे साथ वर्ष 2000 में झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बने.इनका जन्म11जनवरी 1958 को वर्तमान झारखंड के गिरिडीह जिले के कोदाईबांक ग्राम में हुआ था.ये पढ़ाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे.इनका पूरा जीवन संघर्षो से घिरा रहा.फिर भी बाबूलाल मरांडी ने ऊँचा मुकाम हासिल कर लिया है.श्री केशरी ने उनके दीर्घायु होने की कामना किया। कन्हैया चौबे ने कहा कि बाबूलाल मराण्डी जन जन से जुड़े नेता हैं। अपने कार्यकाल में क्षेत्र की विकास के लिए जो किया वह यादगार है। उनके जन्म दिन को हम लोग उत्सव के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का काम है। जिसे लेकर हम सभी आज बाबूलाल मरांडी के जन्म दिन पर गरीब असहायों के बीच कम्बल का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार जो बाबूलाल मरांडी के लिए देखा जा रहा है उससे हम कह सकते हैं कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे। कार्यक्रम को मथुरा पासवान,बिजय कुमार केशरी,उमेन्द्र यादव ने भी सम्बोधित किया तथा उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना किया.मौके पर सलीम अंसारी,नईम खलीफा, अनिल गुप्ता, राजेन्द्र सिंह,संतोष चौबे, उमेन्द्र यादव,उमा शंकर कुमार,अश्विनि कुमार,सूरज गुप्ता,विश्वनाथ राम,सुनील कुमार,नंद किशोर प्रसाद,राम खेलावन राम,फुलेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक सीताराम जायसवाल ने व संचालन मो0 नईम खलीफा ने किया.


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!