Advertisement

श्री बंशीधर नगर: निरंतर योग करने से शरीर में जो विकार उत्पन्न होती है। उससे छुटकारा पाया जा सकता है: कनिष्क

Share

 श्री बंशीधर नगर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी श्री बंशीधर नगर मंडल के नेतृत्व में स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में नगर के लोगों ने अपनी सहभागिता दिखाई और योग किया। मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने कहा कि निरंतर योग करने से शरीर में जो विकार उत्पन्न होती है। उससे छुटकारा पाया जा सकता है। प्रतिदिन योग करने से मनुष्य निरोग होता है। इसीलिए कहा गया है करे योग रहे निरोग।

योग शिविर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक विद्यासागर, भाजपा जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, पूर्व एससी आयोग अध्यक्ष शिवधारी राम,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडे, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक सेठ,जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण राम, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, नगर मंडल महामंत्री जितेंद्र विद्यार्थी, नंदकिशोर प्रसाद, सुजीत लाल अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!