गढ़वा: जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 12 लोगों के नियुक्ति हेतु की गई अनुशंसा
गढ़वा: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक की गई। बैठक में अनुकंपा नियुक्ति हेतु 12 आवेदन पर विचार विमर्श कर उचित निर्णय लिया गया। बैठक में नियुक्ति हेतु शिक्षा विभाग से वसीम अकरम, पिता-स्वर्गीय उम्मत रसूल अंसारी, प्रभात रंजन पांडे, पिता-स्वर्गीय बसंत कुमार पांडे, अमित कुमार सिंह, पिता- स्वर्गीय मनोज कुमार सिंह, गुलशन आरा पति-स्वर्गीय मोहम्मद इलियास अंसारी, आशुतोष कुमार, पिता स्वर्गीय राम गहन राम, जयमाला देवी, पति स्वर्गीय जितेंद्र राम, कुशल प्रतीक मिंज, पिता-स्वर्गीय किशोर मिंज, कल्याण विभाग से रंजीत सिंह, पिता-स्वर्गीय छठु सिंह, सिविल सर्जन कार्यालय (स्वास्थ्य विभाग) से राहुल कुमार गुप्ता माता स्वर्गीय चंचल कुमारी, पवन कुमार, पिता-स्वर्गीय शिव नारायण सिंह, अनमोल एक्का माता करेसेंसिया खलखो एवं समाहरणालय संवर्ग अंतर्गत रोहन राज, पिता स्वर्गीय चंद्रिका राम कुल 12 मामला को सर्वसम्मति से जिलास्तरीय अनुकंपा समिति द्वारा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु अनुशंसा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, स्थापना उप समाहर्ता अरुण उंराव, सिविल सर्जन गढ़वा डॉ अनिल कुमार सिंह समेत जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यालय अधीक्षक गढ़वा, प्रखंड विकास पदाधिकारी भवनाथपुर/ डंडा/ गढ़वा एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।