Advertisement

विश्रामपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी स्व अजय दुबे की पत्नी व पूर्व मंत्री व सांसद चंद्रशेखर दुबे की बड़ी बहु चित्रा दुबे का अचानक निधन

Share

 

साकेत मिश्र

 

कांडी थाना क्षेत्र के पतिला पंचायत अंतर्गत चोका गांव निवासी सह विश्रामपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी स्व अजय दुबे की पत्नी चित्रा दुबे का अचानक निधन हो गया। उनके निधन का कारण हर्ट अटैक बताया जा रहा है। चित्रा दुबे का रिम्स में निधन हुआ है। यह घटना करीब संध्या सात बजे की है। मृतका पूर्व मंत्री व सांसद ददई दुबे की बड़ी बहू थीं। वे रांची के बुटी रोड स्थित मकान में ही रहती थीं। मृतका अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गईं हैं। मृतका का शव स्व अजय दुबे के पैतृक आवास चोका लाया गया। सोन नदी में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। उनके एकलौते पुत्र ज्ञानेंद्र दुबे ऊर्फ सोनू दुबे ने मां को मुखाग्नि दी। इस मौके पर मृतका के ससुर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे, अभय दुबे, अविनाश दुबे, नीरज सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे। मालूम हो कि मृतका के पति पूर्व सांसद सह मंत्री ददई दुबे के ज्येष्ठ पुत्र अजय कुमार दुबे की 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान मृत्यु हो गई थी। इस प्रकार पूर्व मंत्री के बड़े पुत्र एवं बड़ी बहू दोनों का निधन हो गया। चित्रा दुबे के निधन को लेकर इलाके में शोक की लहर फैल गई है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!