Advertisement

सगमा: धान क्रय केंद्र का उद्घाटन

Share

सगमा : प्रखंड मुख्यालय स्थित भैया रूद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय सगमा के प्रांगण में शुक्रवार को धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। धान क्रय केंद्र का उद्घाटन सगमा मुखिया तेजलाल राम, कल्याण पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिप सदस्य नन्द गोपाल यादव,पूर्व मुखिया नारायन दास यादव, 20 सूत्री उपाध्यक्ष देवचंद यादव, जेएएम प्रखंड अध्यक्ष जय गोपाल यादव, विधायक प्रतिनिधि राजेश बैठा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ व फिता काट कर किया। मौके पर कल्याण पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सगमा प्रखंड में इस वर्ष कुल पन्द्रह सौ क्विंटल धान की खरीदारी करना है जो किसान मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति धान विक्रय नहीं कर सकते है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपए प्रति क्विटल तथा बोनस दर 182 रुपए क्विटल है़।

धान खरीदने के मानक के संबंध में उन्होंने बताया कि धान निबंधित किसान से ही खरीदा जाएगा। एसएमएस प्राप्ति के बाद टोकन निर्गत के उपरांत केंद्र पर धान खरीदा जाएगा। निबंधित किसान का आधार कार्ड, जमीन लगान रसीद, बैंक खाता प्रतिलिपि तथा मोबाइल नंबर होना आवश्यक है़।

किसानों के राशि का भुगतान आरटीजीएस /एनईएफटी /पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाता में किया जाएगा। मौके पर पैक्स अध्यक्ष कृष्णा यादव, किसान दशरथ बैठा, हजारी यादव, सुभाष यादव, दीपक यादव, सदानंद यादव,रामरतन यादव, अरुण यादव, उमेश यादव, दीपक कुमार,रामश्रन चंद्रवंशी, भुपेंद्र यादव आदि किसान उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!