Advertisement

भवनाथपुर: दस वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी को पंचों ने मिलाया।

Share

भवनाथपुर। विगत दस वर्षों से अलग रह रहे पती-पत्नी को पंचों ने मिलाया। जानकारी के मुताबिक बता दे कि थाना क्षेत्र के बरवरी गांव के निवासी संजय राम एवं उसकी पत्नी बिगत 10 वर्षों से आपसी विवाद को लेकर अलग-अलग जीवन यापन कर रहे थें। इन दोनों के बीच तीन लड़का, तीन लड़की कुल छः बच्चे हैं सभी बच्चों को पत्नी संगीता देवी देख-भाल कर रही थी, जिसमे दो बेटी के शादी संगीता देवी ने कर दिए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों के द्वारा रविवार को पंचायत बैठाया गया। पंचायत में दोनों पति-पत्नी एक दूसरे पर अवैध संबंध रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए। पंचों के समझाने-बुझाने के बाद दोनों एक दूसरे के साथ मिल-जुल कर रहने को तैयार हो गए। संजय राम ने शर्त रखा कि पत्नी संगीता देवी किसी के घर नही जाएगी। जिस पर पत्नी ने भी सहमती दी। वहीं पांचों ने बच्चों के आवस्यकता अनुसार खर्च संजय राम को समय करने को कहा गया। दोनों के देख रेख के लिए पड़ोसी कविलास सिंह, राम चन्द्र सिंह एवं मनदीप यादव को करने की बात कहा गया। जिस में गलती पाया जाएगा उसके ऊपर दस हजार रुपए आर्थिक दंड के साथ कानूनी कारवाई की बात कही गई। पांचों में मुखिया पति सह विधायक के निजी सचिव धनजंय साह, दिलेश्वर राम, दीनानाथ राम, रीना देवी, प्रयाग राम, कविलास सिंह, जय प्रकाश सिंह,राम सागर तुरिया, शैलेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!