Advertisement

भवनाथपुर : कर्पूरी ठाकुर के जयंती पर किया गया पुष्पांजली

Share


भवनाथपुर भवनाथपुर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य चन्दन कुमार ठाकुर , जिला परिसद सदस्य रंजनी शर्मा, केतार के पर्सोडिह पंचायत के मुखिया मूंगा साह एवं अखिल भारतीय नई संघ ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष बुधन ठाकुर ने संयुक्त रूप से कर्पूरी चौक स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुस्प अर्पित कर जननायक के 99वें जयंती पर नमन कर याद किया। मौके पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य चन्दन ने कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जननायक कर्पुरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 एवं मृत्यु 17 फरवरी 1988 को हुआ था। कर्पूरी ठाकुर जी भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था।कर्पूरी ठाकुर का जन्म भारत में ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौंझिया, (जिसे अब कर्पूरीग्राम कहा जाता है) में नाई जाति में हुआ था। जननायक जी के पिताजी का नाम श्री गोकुल ठाकुर तथा माता जी का नाम श्रीमती रामदुलारी देवी था। इनके पिता गांव के सीमांत किसान थे तथा अपने पारंपरिक पेशा नाई का काम करते थे।भारत छोड़ो आन्दोलन के समय उन्होंने 26 महीने जेल में बिताए थे। वह 22 दिसंबर 1970 से 2 जून 1971 तथा 24 जून 1977 से 21 अप्रैल 1979 के दौरान दो बार बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे।
मौके पर भिर्गुं ठाकुर , भरथ ठाकुर, बेदप्रकश आर्य, सुरेश ठाकुर , सोनू ठाकुर, सुनील ठाकुर ,राकेश ठाकुर, ब्रह्मदेव चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद थें।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!