गढ़वा: आगामी 24 जनवरी को अभाविप गढ़वा का जिला सम्मेलन होगा आयोजित
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आगामी युवा सम्मेलन के आयोजन की जानकारी दी। संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री निशांत चतुर्वेदी ने कहा कि आगामी 24 जनवरी को अभाविप गढ़वा का जिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले भर से 1000 से अधिक छात्र छात्राओं की उपस्थिति का लक्ष्य है। सम्मेलन में जिले के स्थानीय समस्या और शैक्षणिक समस्याओं का पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा तथा उस प्रस्ताव के अनुरूप आगामी वर्ष भर की रुप-रेखा तैयार की जाएगी।एबीवीपी के 75 साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में देशभर में एबीवीपी जिला सम्मेलन का आयोजन कर रही है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा में अमूल चूल परिवर्तन के साथ सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु सकारात्मक प्रयास के साथ कार्य करते आ रही है। विद्यार्थी परिषद वर्षों से अनुशासित व गैर राजनीतिक संगठन होने के साथ सामाजिक कार्य करती रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किरण कुमारी ने कहा कि जिले में महिलाओं के प्रति दुष्कर्म व यौन शोषण की घटनाओं में वृद्धि हुई है। सम्मेलन में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा, जिसके माध्यम से महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर रोक लगाने संबंधित कड़े कानून बनाने की मांग की जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशांक चौबे ने कहा कि आज उच्च शिक्षा की स्थिति दयनीय हो गयी। विश्वविद्यालयों में न तो समय पर नामांकन एवं परीक्षा आयोजित हो रही है और न ही ससमय परिणाम प्रकाशित हो पा रही है। जिला सम्मेलन के माध्यम से अभाविप विद्यार्थियों को शैक्षणिक समस्याओं के खिलाफ एकजुट हो कर अपनी आवाज बुलंद करने हेतु आव्हान कर रही है। मौके पर जिला संयोजक विकास चंद्रवंशी,जिला सह संयोजक कुमार शुभेन्द्र, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम तिवारी, गढ़वा नगर सह मंत्री पुरुषोत्तम सिंह चंदेल मौजूद रहे।