Advertisement

गढ़वा: हाथ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत..!

Share

कन्हैया चौबे

गढ़वा: सदर अस्पताल में हाथ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला रमना थाना क्षेत्र के करणपुरा गांव निवासी रामनाथ साव की पत्नी राजमती देवी को 20 दिसंबर को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

राजमती देवी का बाया हाथ का ऑपरेशन कराने की सलाह चिकित्सकों ने दिया था। महिला पति के अलावा और कोई और कोई दूसरा सहारा नहीं था। उसके पास ऑपरेशन के लिए पैसे भी नहीं थे। ऐसे में कुछ समाजसेवियों ने उपाधीक्षक और सिविल सर्जन से महिला का ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत करने का आग्रह किया। लेकिन महिला का आयुष्मान योजना के तहत फिंगरप्रिंट नहीं होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनने में काफी परेशानी हो रही थी।

जिसके बाद कई समाजसेवियों के आग्रह के बाद ऑपरेशन के लिए अस्पताल प्रबंधन तैयार हुआ था। जिसके बाद वह सदर अस्पताल में भर्ती हो गई थी। समाजसेवियों के पैरवी के बाद 10 जनवरी को उपाधीक्षक डॉ अवधेश कुमार सिंह सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने मिलकर महिला का सफल ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद गुरुवार की सुबह 12 जनवरी को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राजमती देवी को पहले से किसी भी तरह की बीमारी नहीं थी।

घर से बाहर शौच के लिए जाने के क्रम में वह गिर गई थी। जिसके कारण उसका हाथ टूट गया था। और हाथ का ऑपरेशन सदर अस्पताल में कराना था। और 10 जनवरी को उसका ऑपरेशन सदर अस्पताल में हुआ था। परिजनो के अनुसार ऑपरेशन के बाद भी उक्त महिला को होश नहीं आया। अचानक गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद महिला को किसी चिकित्सक ने देखने नहीं आया। वही ऑपरेशन के बाद ऑपरेशन कर रहे चिकित्सकों के द्वारा समय-समय पर बीपी जांच कराने के लिए भी स्वास्थ्य कर्मियों को सलाह दिया गया था।

बावजूद ना तो चिकित्सक मरीज को देखने पहुंच रहे थे। ना तो स्वास्थ्य कर्मी। वही आयुष्मान भारत योजना के तहत ऑपरेशन होने के बाद भी दवा बाहर से खरीदना पड़ रहा था। जिसमें काफी रुपए खर्च हो गए।



इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मरीज के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। मरीज को पहले से ही हार्ड का पेशेंट था।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!