Advertisement

गढ़वा: भगवान बिरसा मुंडा का जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया गया

Share

अतुलधर दुबे

गढ़वा: भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में भगवान बिरसा मुंडा का जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें.. भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद.. झारखंड निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी अमर रहें..
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता जवाहर पासवान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म झारखंड के खुंटी जिला के उलिहातु गांव में हुआ था। बिरसा मुंडा देश के लिए अपना बलिदान दिया है भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। आजादी की लड़ाई लड़ने में भगवान बिरसा मुंडा ने अहम भूमिका निभाई थी। उसी के परिणाम स्वरूप तात्कालिक देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उनके जयंती पर झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को उनका अधिकार देकर अटल बिहारी बाजपेयी ने बहुत बड़ा उपकार किया है भाजपा कार्यकर्ता ने वर्षों से अलग राज्य का मांग किया था। अनेकों कार्यकर्ता जेल तक गये उसी का परिणाम है कि जब अटल बिहारी बाजपेयी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने झारखंड को 15 नवंबर को अलग राज्य का दर्जा दिया। 2021 में देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाने का घोषणा किया। उसी समय से बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया जाता है। यह झारखंड प्रदेश के लोगों के लिए गौरव की बात है.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि बिरसा मुंडा ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था । देश में अनेकों सरकार बनी । लेकिन किसी ने भगवान बिरसा मुंडा को सम्मान नहीं दिया। लेकिन जब देश में अटल बिहारी बाजपेयी का सरकार बना तो बिरसा मुंडा के जयंती के दिन 15 नवंबर 2000 को झारखंड को अलग राज्य का दर्जा देकर अटल बिहारी बाजपेयी ने झारखंड वासीयों और बिरसा मुंडा को उनका अधिकार सम्मान देने का काम किया है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी बृजेन्द्र पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे, जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, अनीमेष दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ लालमोहन, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्प रंजन, किसान मोर्चा मिडिया प्रभारी अरविंद धर दुबे,ओबीसी मोर्चा पलामू प्रमंडल प्रभारी विनय चंद्रवंशी, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामसकल कोरवा, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय तिवारी, अधिवक्ता आशीष दूबे, भाजपा नेता मोहन सिंह, शुभम गुप्ता, मंगलेश तिवारी,राम उनय तिवारी, अनीत तिवारी,कुंदन चौधरी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!