Advertisement

भवनाथपुर: 11 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय पर भवनाथपुर भाजपा का होगा प्रदर्शन…,आमजनों को हेमंत सरकार के जनविरोधी नीतियों से अवगत कराने प्रवास पर निकले कार्यकर्ता।

Share

झारखंड भाजपा के अवाहन पर राज्यव्यापी कार्यक्रम “हेमंत हटाओं,झारखंड बचाओं”के तहत 11 नवंबर को भवनाथपुर भाजपा मंडल इकाई के तत्वधान में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जाना है।
जिसकी सफलता के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव के द्वारा पार्टी कार्यसमिति एवं सभी मंच मोर्चा की बैठक कर पंचायतों में प्रभारी नियुक्त करते हुए कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार के जनविरोधी नीतियों एवं पूरे राज्य में व्याप्त भय,भ्रस्टाचार,तुष्टिकरण की राजनीति,हत्या,अनाचार,बालू पत्थर की लूट और झूठ के विरोध में हम सभी कार्यकर्ता गाँवों में प्रवास करेंगे और सरकार के गलत मनसा से अवाम को अवगत कराएंगे।
उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम की सफलता एवं आमजनों की भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु पंचायतवार प्रभारी प्रवासी कार्यकर्ताओं के रूप में जिम्मेवार पदाधिकारियों नियुक्त किया गया है जो इस प्रकार हैं बंसानी पंचायत के लिए सुनील सिंह,निरंजन पाठक ,राजेश्वर पासवान,पंचायत मकरी के लिए ब्रजेश चौबे,धनञ्जय साह,सुनील पासवान,पंचायत भवनाथपुर के लिए भानु गुप्ता,राजेश सिंह,दिलीप पासवान,पंचायत चपरी के लिए अरुण गुप्ता,संजीव बैठा,शशिशेखर सिंह,पंचायत पंडरिया के लिए इंद्रदेव यादव,सुरेंद्र राम,रमेश साह,अवधेश पाल,पंचायत अरसली (उतरी)के लिए विपिन चौबे,मनोज बैठा,आत्मानंद विश्वकर्मा,पंचायत अरसली(दक्षिणी) के लिए शैलेश चौबे,लालबिहारी यादव,विजय बियार,पंचायत सिंदुरिया के लिए कुमारी संगीता गुप्ता,सरिता विश्वकर्मा,नागेंद्र चौधरी,प्रदीप साह वहीं पंचायत कैलान के लिए उमेश बियार,श्यामबिहारी यादव,सुरेश साह,भोला यादव को प्रवासी कार्यकर्ता एवं सहयोगी को प्रभार दिया गया है,जो अपने अपने जिम्मेवारियों के साथ अपने कार्यक्षेत्रों में निकल गए हैं, वही वाहन प्रमुख सुनील सिंह एवं लालमोहन यादव को,प्रचार प्रमुख मनोज सिंह एवं भानु गुप्ता को जिम्मेवारी दी गई है।
मौके पर उमेन्द्र यादव,विनय चौबे,अनिल चौबे,चंद्रदेव रावत,सूर्यदेव रावत,दयानंद सोनी,वीरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!