Advertisement

श्री बंशीधर नगर: माता पिता की स्मृति में पनशाला खोला

Share

श्री बंशीधर नगर : राम प्रसाद (जर्दा मर्चेंट) एवं हृदयानंद कमलापुरी (रूपमहल) की ओर से स्व. रामदेनी साह एवं स्व. यमुना देवी की स्मृति में शहर के चेचरिया में पनशाला खोला गया। पनशाला का शुभारंभ गढ़वा जिला बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद राहगीरों को पानी पिलाकर पनशाला की शुरुआत की। 

उस मौके पर सर्वेश्वरी आश्रम के मंत्री हेमंत प्रताप देव, झारखंड चेंबर नगर इकाई के अध्यक्ष शंभू सौदागर, सचिव गोपाल जायसवाल, उमेश प्रसाद, डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, कामता प्रसाद, अशोक जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद, मंदीप प्रसाद, अजित चौबे, ललसु राम, महमूद आलम, अंजुमन के सदर तौहीद खां, सुदर्शन प्रसाद, अजय प्रसाद, शुभम प्रकाश, धर्मेंद्र प्रताप देव, रजनीश प्रताप देव, शैलेंद्र प्रताप देव, मिंटू कुमार, संतोष कुमार, विद्याभास्कर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!