श्री बंशीधर नगर: सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में गढ़वा के अनंजय सिंह का हुआ चयन, अध्यक्ष विकास स्वदेशी ने दी बधाई
बंशीधर नगर- महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में गुरुवार से आयोजित होने वाले 70 वें राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में गढ़वा जिला के अनंजय सिंह का चयन किया गया । चयन होने पर गढ़वा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास स्वदेशी ने गढ़वा के खिलाड़ी अनंजय सिंह के साथ-साथ पूरी झारखंड टीम को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना दी। वही इसकी जानकारी देते हुए विकास स्वदेशी ने कहा कि अनंजय सिंह का खेल दिन प्रतिदिन निरंतर निखरते जा रहा है। कोच अजय कुमार गुप्ता के प्रयास से अभी फिलहाल में ही अनंजय सिंह का जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन हुआ था। वहां उनका अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला था। अनंजय सिंह फिलहाल में जामताड़ा में आयोजित सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में अकेले ही अपने दम पर टीम को तीसरा स्थान प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाया था। उसे प्रतियोगिता में उनका अच्छा खेल के प्रदर्शन के आधार पर आज सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है ।गढ़वा जिला कबड्डी संघ के सचिव राजू उरांव, उपाध्यक्ष विकास कुमार, बेबी कुमारी संघ के सभी पदाधिकारी ने बधाई दी। गढ़वा जिला के खेल पदाधिकारी उमेश कुमार लोहार एवं जिला कोऑर्डिनेटर निधि उपाध्याय ने चयन होने पर खुशी जाहिर किया है ।