Advertisement

भवनाथपुर: मंत्री के निधन पर शोक सभा आयोजित

Share

भवनाथपुर : झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेद विभाग मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर गुरुवार को झामुमो के भवनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित किया गया। शोक सभा में झामुमो के नेता व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि स्व. जगरनाथ महतो झारखंड टाईगर के नाम से जाने जाते थे, उनकी आकस्मिक निधन से पूरा प्रदेश मर्माहत है। वें नेक व ईमानदारी छवि के नेता थे, उनकी क्षति की भरपाई कर पाना कठिन है। पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. महतो की पहचान एक कद्दावर नेता के रुप में होती थी, उनकी निधन से झामुमो सहित पुरे प्रदेश में शोक की लहर है। जिला उपाध्यक्ष लल्लू राम ने कहा कि स्व. महतो शिक्षा मंत्री बनने के बाद शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने पर पुरजोर कार्य किया। वें चाहते थे कि झारखंड के गरीब गुरबो के बच्चे पढ़ाई कर अच्छे मुकाम हासिल करें, लेकिन उनकी आकस्मिक निधन से उनका सपना अधूरा रह गया। शोक सभा में झामुमो के वरिष्ठ महिला नेत्री कबूतरी देवी, बिनोद सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य सुरेश गुप्ता, उपप्रमुख पिंटू टोपो, विजय राउत, रामसुंदर दास, संजय ठाकुर, राजकुमार राउत, शैलेंद्र यादव, सीताराम पासवान, शमशेर अंसारी आदि उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!