Advertisement

खरौंधी: ट्रैक्टर के नीचे दबने से आठ वर्षीय बालक की मौत, एक घायल

Share

योगेंद्र प्रजापति

खरौंधी:  थाना के चंदनी पंचायत टोला कुशवादामर में ट्रैक्टर टाली के टायर के नीचे आ जाने से 8 वर्षीय नाबालिक बीटू कुमार का मौत हो गया। वही मृतक का भाई अरविंद कुमार घायल हो गया। घर वाले ने बताया गांव के ही परीखा राम का ट्रैक्टर घर से खरौंधी बाजार की ओर जा रही थी। उक्त ट्रैक्टर पर मृतक बीटू कुमार तथा उसका भाई अरविंद कुमार बैठ थे। परीखा राम के घर से खरौंधी भवनाथपुर मुख्य पथ तक कच्ची सड़क है। 

ड्राइवर ट्रैक्टर को खरौंधी तरफ जाने के लिए मुख्य पथ पर जैसे ही घुमाया। टर्निंग पर ही बीटू कुमार तथा अरविंद कुमार ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के नीचे चला गया। बीटू कुमार पर ट्रैक्टर के ट्रॉली का पहिया चढ़ गया। जिससे दोनों भाई बुरी तरह से घायल हो गए। जिससे देखकर दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टर के पास दौड़े। दोनो को स्वजन तथा स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से इलाज के लिए खरौंधी बाजार में निजी क्लीनिक में लाया गया। 

जहां डाक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए भवनाथपुर भेज दिया। स्वजनों दोनो बच्चो को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने 8 वर्षीय बीटू कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही अरविंद कुमार के स्वास्थ्य में इलाज के बाद लगातार सुधार हो रहा है। बीटू कुमार के मौत से स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम पसरा है।

सूचना के बाद थाना प्रभारी अभय कुमार, एसआई सोनू कुमार अपने दल बाल के साथ घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया। वही ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले आए। वही मुखिया रामगहन मेहता,20 सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, भाजपा नेता बसंत कुमार यादव, आदि जनप्रतिनिधियों ने स्वजनों से मिलकर सांत्वना दिया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!