Advertisement

श्री बंशीधर नगर: बुथ सशक्तिकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन, प्रदेश महामन्त्री ने बूथ कमिटी को मजबूत करने का सिखाया गुर

Share

 श्री बंशीधर नगर: स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला कमिटी द्वारा बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।

पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने बूथ कमिटी को मजबूत करने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रबंधन महत्वपूर्ण है। लोकप्रियता, चेहरा, पार्टी सहित अन्य कारक अलग है लेकिन 50 प्रतिशत योगदान प्रबंधन का होता है। पार्टी बूथ कमिटी को लेकर काफी गंभीर है। राष्ट्रीय स्तर तक बूथ कमिटी का मोनिटरिंग किया जा रहा है। बूथ कमिटी मजबूत होगा तो हम चुनाव भी आसानी से जीतेंगे। महामंत्री ने बूथ कमिटी बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

विधायक भानू प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का आगाज हो गया है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने में पंचायत से लेकर बूथ कमिटी का महत्वपूर्ण योगदान होगा। आज देश विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। फिर से मोदी जी को पीएम बनाकर देश को विश्वगुरु बनाना है। भारत सामरिक, आर्थिक सहित हर क्षेत्र में विश्व का अग्रणी देश होगा। उन्होंने कहा कि बूथ कमिटी गठन में हर समाज, हर वर्ग को शामिल करना होगा। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी वर्ग, सभी सम्प्रदाय का विशेष ख्याल रखा जाता है। जिला महामंत्री संतोष दुबे ने बूथ कमिटी के गठन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बूथ कमिटी में युवा, महिला, हर समाज के सदस्य, सोशल मीडिया के जानकार सहित अन्य लोगो को शामिल करना है। इस दौरान उन्होंने सरल एप्प के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया। अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन शिवधारी राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने भी कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दिया।

इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता, अनिल चौबे, मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, ओमप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय,राकेश चौबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!