भवनाथपुर: सड़क दुर्घटना में 3 लोग घायल
भवनाथपुर। गुरुवार की शाम को दो अलग-अलग घटित घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए।
पहली घटना सिघितली मोड़ के पास बाइक के टक्कर में चपरी निवासी सोनू कुमार बैठा एवं राजकुमार रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। घायलों का इलाज आयुष डॉक्टर अभिनित विश्वास द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार राजकुमार रजक एवं सोनू बैठा एक ही बाइक से सिंघितली से अपने घर चपरी जा रहे थे कि पीछे से आ रहे हैं बाइक वाले ने बाइक में धक्का मारते हुए भाग गया। दूसरी घटना मुस्कनिया पहाड़ के पास बाइक के धक्के से बरडीहा निवासी बिकेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल विकेंद्र सिंह का ईलाज आयुष डॉक्टर अभिनीत विश्वास दौरा किया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए विकेंद्र सिंह को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।