Advertisement

खरौंधी: रेखाडीह मुख्य पथ से मेलवान होते हुए दुधमनिया सिंघीताली मुख्य पथ सड़क का किया गया शिलान्यास

Share



योगेंद्र प्रजापति
खरौंधी: सोमवार को क्षेत्रीय विधायक भानू प्रताप शाही, प्रमुख आभा रानी, कूपा मुखिया प्रमोद राम, सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन, पंचायत समिति सदस्य पूर्णिमा देवी ने सयुक्त रूप से रेखाडीह मुख्य पथ से मेलवान होते हुए दुधमनिया सिंघीताली मुख्य पथ तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मरमती होने वाले सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात मंडल अध्यक्ष संध्याकार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे विधायक भानू प्रताप शाही ने कहा कई गांवों को जुड़ने वाला ये सड़क है। लेकिन समय पर मरमत नही होने की वजह से जर्जर हो गया था। जिससे प्रखंड के लोगो को आवागमन में असुविधा होती थी। सांसद बीड़ी राम तथा मेरे प्रयास से सड़क का मरमत होने जा रही है। सड़क मरमत हो जाने से खरौंधी प्रखंड के हजारों लोगो को आवागमन में सुविधा होगी। वही विधायक भानू प्रताप शाही ने सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम पर तंज कशते हुए कहा इस कार्यक्रम में पंचायत के लोगो का एक भी काम नहीं हो रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को वेकुफ बनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के नाम पर मुखिया पर दबाव बनाकर लाखो रुपए खर्च करवा रही है। मुखिया भी दबाव में आकर इसमें खर्च कर रहे है। आज लोगो को न्याय नहीं मिल रहा है। थाना में आमलोगों को झूठा केस में फसाया जा रहा है। झारखंड में बालू माफिया का चांदी ही चांदी है क्योंकि सरकार ही ऐसे लोगो को संरक्षण दे रही है। आम अवाम को क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में बालू होने के बावजूद भी लोगो को आवास निर्माण में बालू नही मिल रहा है। आवास निर्माण में भी बालू लाया जा रहा है तो थाना के लोग ट्रैक्टर को पकड़कर कार्रवाई कर रही है। प्रदेश में हर तरफ लूट मचा हुआ है। प्रदेश की लाइन ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। आज प्रदेश में बहन बेटी सुरक्षित नही है। प्रदेश में बलात्कार की घटना लगातार बढ़ी है। झारखंड सरकार बलात्कारियों पर अंकुश लगाने में फेल है। झारखंड की जनता सब देख रही है। आने वाले समय में ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकेगी। झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री तथा मंत्री सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है। झारखंड में जितनी भी योजना चल रही है सब केंद्र सरकार की योजना है। एक भी योजना झारखंड सरकार की नही चल रही है। एक भी काम ग्रामीणों का नही हो रहा है।
प्रमुख आभा रानी ने कहा बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमारे क्षेत्र का विधायक बड़े भाई भानु प्रताप शाही है। इन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है। इन्ही के प्रयास से सड़क का मरमति होने जा रहा है। साथ ही विधायक भानू प्रताप शाही से खरौंधी में जल्द से जल्द डॉक्टर का प्रतिनियुक्त करवाते हुए स्वास्थ्य सुविधा बहाल कराने की मांग की।
सभा का संचालन विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास ने किया। इस दौरान पार्टी के खरौंधी प्रभारी राजेश कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि विनोद चौधरी, विनोद कुमार सिंह, रामचंद्र सिंह, लालू ठाकुर, सुनील कुमार द्विवेदी, क्लामुद्दीन अंसारी, सुशील कुमार यादव, राजकुमार निराला, आनंद चौधरी, धर्मेंद्र यादव, संजीत चंद्रवंशी, विवेकानंद यादव, संजय साव आदि दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!