गढ़वा: गढ़वा में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत….

गढ़वा:-कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के तहत गढ़वा पहुचे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,केंद्रीय पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री के एन त्रिपाठी,मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ़ ददई दुबे सहित कई कांग्रेसी के दिग्गज नेताओ ने रंका मोड़ से बाबा साहेब अम्बेडकर के प्रतिमा को नमन करते भारत जोड़ो यात्रा की शुरआत की यात्रा तिलदाग मोड़ तक गया और गाव पंचायत के कस्बो तक इस यात्रा को पहुचाने की कांग्रेस नेताओं को कहा गया.ताकि इस यात्रा का उदेशय् लोगो तक पहुचे ।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल की रायपुर मे कही बात झारखण्ड मे फूटेगा का एटमबम वह आज चरिथार्त हो रही है. आज हमारे कांग्रेस के दो विधायकों के यहां ईडी रेड हो रहा है.यह हमें परेशान कर रहा है.कभी ईडी तो कभी आईटी से परेशान किया जा रहा है. मुख्यमंत्री को समन किया जा रहा है.ईडी के द्वारा यह सरकार को अस्थिर करने की गहरी साजिश हो रही है. यह कार्यवाई बदले की भावना से की जा रही है क्योंकि राहुल गांधी भारत जोड़ो अभियान मे निकले है तो कांग्रेस के लोगो को परेशान किया जा रहा है. गैर भाजपा शासित राज्यों मे भाजपा और केंद्र सरकार दोनों मिलकर साजिश कर रही है यह लोकतंत्र का हत्या है. आईटी की रेड पहले भी हो सकती थी लेकिन यह षड़यंत्र है आज महगाई आसमान छू रही है. झारखंड के दो कोंग्रेसी विधायक अनूप सिंह और प्रदीप यादव के यहां आईटी के छापेमारी होने पर कोंग्रेसियो मे भारी आक्रोश देखा जा रहा है।विधायको को फसाने का कार्य किया जा रहा है। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद तूफानी,अलख निरंजन चौबे, श्रीकांत तिवारी,सुरेंद्र तिवारी, अभिजीत कमल,नवनीत कुमार,चंदन तिवारी सहित अन्य लोग शामिल थे।