गढ़वा: सड़क पर उड़ती धूल से मिलेगी राहत, संध्या सोनी करा रही हैं पानी का छिड़काव

अतुलधर दुबे
गढ़वा : सड़क पर उड़ रही अत्यधिक धूल से गढ़वा वासियों को कुछ दिनों तक राहत मिलेगी। छठ महापर्व के मद्देनजर शहर के टंडवा मोहल्ला निवासी समाजसेवी नगर परिषद अध्यक्ष पद की भावी प्रत्याशी संध्या सोनी पूरे शहर के सभी सड़कों पर पानी का छिड़काव करा रही है। उन्होंने बताया कि शहर की सड़कों पर हमेशा काफी धूल उड़ते रहती है। जिससे सभी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां अभी दीपावली से लेकर छठ महापर्व तक लगातार पर्व त्यौहार है। शहर में लोगों का आवागमन ज्यादा होता है। लोगों को धूल से परेशानी ना हो इसलिए वे अपने निजी खर्च से शहर के मेन रोड, चिनिया रोड, मंझियाव रोड, टंडवा रोड आदि सभी सड़कों पर पानी का छिड़काव करा रही हैं। इस छोटे से प्रयास से लोगों को धूल की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। जिससे छठ व्रतियों को भी काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि ऐसे सामाजिक कार्यों में उनके पति दौलत सोनी का हर कदम पर भरपूर साथ रहता है।