भवनाथपुर: सखी मंडल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर रोजगार से जोड़ना तथा स्वावलंबी बनाना है: रंजनी

भवनाथपुर :प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अरसली(दक्षिणी)अरसली(उतरी) एवं सिंदुरिया तीन पंचायतों को मिलाकर ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत जेएसएलपीएस द्वारा संकुल स्तरीय कमिटी के गठन किया गया।जिसमें तीनों पंचायतों से लगभग 132 सखी मंडल के महिलाओं ने भाग लिया।
मौके पर जिला परिसद सदस्य रंजनी शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतों,भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव,समाजसेवी तासवींन अंसारी, प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा दिप प्रवजलित कर एवं फीता काट कर कार्यालय का शुभारंभ किया।
मौके पर रंजनी शर्मा ने कहा कि सखी मंडल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर रोजगार से जोड़ना तथा स्वावलंबी बनाना है।
वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने कहा कि महिलाएं जब तरक्की करेगी, तो गांव भी तरक्की करेगा। परिवार का आय बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए सरकार द्वारा सखी मंडल का गठन करके इन्हें सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतों ने कहा कि संगठन का कार्य संकुल में सभी संचालित सखी मंडलों के देखरेख की जिम्मेवारी होगी व सभी समूहों को सरकार की योजनाओं से जोड़ना व मुख्यधारा में लाना उद्देश्य होगा।
मौके पर कौशल्या देवी,पूजा देवी,कुशुम देवी,शांति देवी,प्रभा देवी,रीना देवी,तारा देवी,सरिता देवी सहित सैकड़ों महिलाएँ उपस्थित थी।