श्री बंशीधर नगर: मईया सम्मान यात्रा ऐतिहासिक होगा,30 हजार लोग होंगे शामिल
श्री बंशीधर नगर: झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित मईया सम्मान यात्रा ऐतिहासिक होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त बातें नगर गढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव और ताहिर अंसारी ने कही। नेताओ ने कहा की हेमंत सोरेन सरकार ने मईया सम्मान योजना लागू कर महिलाओं को सम्मान देने के साथ आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने योजना को लेकर यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यह यात्रा पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगी। जिसका शुभारंभ श्री बंशीधर नगर से होना है। यात्रा में झामुमो नेत्री सह विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, राज्य सभा सांसद महुआ माझी, सांसद जोबा मांझी, मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा के बताते हुए बताया की 11:45 बजे अनुमंडल मैदान में झामुमो नेत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचेगी। वहां से विशेष वाहन के जरिए रोड शो करते हुए गोसाई बाग मैदान पहुंचेगी। जहां जनसभा को संबोधित करने के बाद विश्व प्रसिद्ध मंदिर जाकर पूजन अर्चन करेगी। पूजन अर्चन के बाद सम्मान यात्रा रमना के लिए रवाना होगी। नेताओ ने बताया की कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। 30 हजार से अधिक लोगों के कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। नेताओ ने आम जनता से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इस दौरान वरिष्ठ नेता दीपक प्रताप देव, संतोष पांडेय, सागर कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
- एसडीओ, एसडीपीओ ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
मईया सम्मान यात्रा को लेकर एसडीओ और एसडीपीओ ने गोसाई बाग मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा सहित बिंदुओ की गहनता से जांच पड़ताल की। साथ ही कई निर्देश भी दिए। वहीं अनुमंडल मैदान में बनाए गए हेलीपैड का भी दोनो पदाधिकारियों ने जायजा लिया। इस दौरान वरिष्ठ झामुमो नेता ताहिर अंसारी, भोजपुर गढ़ के दीपक प्रताप देव सहित अन्य लोग मौजूद थे।