प्रमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Share

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गढ़वा नगर इकाई द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म जयंती सह राज्य स्थापना दिवस पर स्थानीय रामा साहु +2 उच्च विद्यालय के मैदान में प्रमंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से विभाग प्रमुख सत्यदेव पांडे, प्रदेश सह मंत्री निशांत चतुर्वेदी,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रिंकू तिवारी,विभाग संगठन मंत्री रत्नेश त्यागी, विश्वविद्यालय संयोजक मंजूल शुक्ल, दीपक तिवारी, राहुल कुमार मौजूद रहे। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए प्रदेश सह मंत्री निशांत चतुर्वेदी ने कहा कि आज अभाविप भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। और हम सभी अभाविप के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव जा जाकर सभी ग्रामीण को भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी को बताने का काम करेंगें। भाजपा नेता रिंकू तिवारी ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारा है, जिसे भगवान बिरसा मुंडा ने बचाया है। भगवान बिरसा मुंडा जिस प्रकार अपनी माटी के रक्षा के लिए अपना जान न्योछावर कर दिया। इसे हम सभी को सीखने की आवश्यकता है और उनके सिखाए गए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। भगवान बिरसा मुंडा ने जिस प्रकार मिशनरियों के खिलाफ लड़ाई कि यह भी हम सभी को सीखने की आवश्यकता है। विभाग संगठन मंत्री रत्नेश त्यागी ने बिरसा मुंडा के जीवन का संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि आज के युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज और देश के लिए आगे आने की जरूरत है। अभी समाज और देश को असामाजिक तत्वों से जनजाति समाज के लोगों को कई प्रकार के खतरे हैं। बिरसा मुंडा की बलिदानी आजाद भारत में व्यर्थ नहीं जाएगी। कार्यक्रम में रमाशंकर सिंह,शशांक चौबे,शुभम तिवारी,सचिन चौबे,सुगंध बघेल,मनीष कुमार,रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!