धुरकी: पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने किया रामलीला का उद्घाटन
कृष्णा यादव( टाईगर)
धुरकी : रामलीला मंचन का उद्घाटन पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव के द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रखंड के खुटिया पंचायत के चौराहा पर रामलीला एवं कृष्ण लीला मंचन का उद्घाटन पूर्व मुखिया लक्ष्मण यादव द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लक्ष्मण यादव ने रामलीला को प्राचीन परंपरा बताते हुए कहा कि यह मर्यादा, संस्कृति व संस्कार की पाठशाला है। इसका अनुसरण कर समाज में व्याप्त कई सामाजिक बुराइयों का जहां अंत किया जा सकता है। वहीं भूल रहे मर्यादा, संस्कार व संस्कृति को हम पुन: स्थापित कर सकते हैं। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने जिस तरह अपना जीवन जिया था। ठीक उसी प्रकार हमें भी ऐसा ही जीवन जीने की जरूरत है। हमारे पंचायत में कई वर्षों से भाईचारा के साथ मनाया जाता है
उन्होंने कहा कि गांवों में अभी भी पौराणिक संस्कारों एवं पद्धतियों को जीवंत रखने का प्रयास जो यहाँ के लोग कर रहें हैं वे सभी धन्यवाद के पात्र हैंl
मौके पर जितेंद्र भुईया, देव प्रसाद गुप्ता, अमरनाथ यादव, देवेंद्र गोड, पंकज गुप्ता, हृदय भुईया,पिंटू गुप्ता, विचार कोरवा, नौरंग यादव ,सूर्य देव कोरवा, मंदीप यादव, बालेश्वर यादव, रमेश गोड, मेवालाल गोड, रामनिवास यादव, शाहिद काफी ग्रामीण लोग उपस्थित थे