सगमा: संगठन की मजबूती को ले झामुमो की बैठक संपन्न बैठक में मंत्री मिथिलेश को प्रखंड में बुलाने का लिया निर्णय
श्यामबच्चन यादव
सगमा: झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रखंड स्तरीय बैठक दिन शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र सगमा में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जयगोपाल यादव के अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक के दौरान विशेष तौर पर पार्टी के संगठन मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया।और प्रखंड कमिटि का।विस्तार किया गया। तथा प्रखंड के सभी बूथ कमिटि गठन करने का निर्णय लिया गया। एंव झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं ने सगमा प्रखंड में माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी को प्रखंड में आने लिए आमंत्रित करने को निर्णय लिया गया।
इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष जयगोपाल यादव ने कहा कहा कि आने वाले चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरा तैयार है। अध्यक्ष ने कार्यकर्ता से कहा कि प्रखंड में बूथ कमिटि गठन हो जाने के बाद आपने अपने बूथ में जाकर काम करे सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में सभी को बताए और कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जो चुनाव के समय वादा किए थे उसे निभाने का कार्य कर रहे है। जिला और उन्होंने कहा जब से झामुमो की सरकार बनी है, झारखंड का विकास हो रहा है। नही तो भारतीय जनता पार्टी झारखंड को विनाश की ओर पहुंचाने का काम किया था।इस मौके पर विनोद ठाकुर, याशीन अंसारी, नंदलाल।यादव, बुद्धि प्रसाद यादव, रमेश पासवान ,चंद्रकांत।यादव, राकेश यादव, इसराइल अंसारी, सुनेश्वर यादव, राजेश यादव, शैलेश यादव,चंद्रिका उरांव, सहित कई कार्यकर्तओं शामिल थे।