सगमा: प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया
सगमा:गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सामूहिक रूप से सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई अभियान चलाया गया प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कर्मी पंचायत सचिवालय में जनप्रतिनिधि व पंचायत सेवक जबकि ग्रामीण इलाकों में ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। ईस मौके पर उप प्रमुख अर्जुन पासवान सगमा मुखिया तेजलाल कटहर कला में मुखिया कलावती देवी बिरवल में इन्द्रजित कुशवाहा घघरी में सरोज देवी पंचायत सेवक सूर्य देव सिंह सुरेंद्र ठाकुर बिपीओ प्रभाष पाण्डेय रोजगार सेवक चन्द कुमार उप मुखिया मंगलेश यादव ग्रामीण जनार्दन यादव अजय यादव भुपेंद्र यादव चन्द्र कान्त यादव हरिदर्शन यादव फुलेनदर यादव रविरंजन यादव आदि लोगों का नाम शामिल हैं