श्री बंशीधर नगर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मनाई गई जयंती
श्री बंशीधर नगर: भाजपा नगर मंडल श्री बंशीधर नगर के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती नगर मंडल के मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के आवास पर मनाई गई। जिसमे मुख्य रूप से नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
माननीय मंडल अध्यक्ष के द्वारा पंडित जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे प्रखर राष्ट्रवादी समाजसेवी शिक्षाविद प्रतिभावान व्यक्तित्व का आज हम सभी जन्मदिवस मानने के लिए एकत्रित हुए है जिनके जन्म दिवस को अंत्योदय दिवस के में भी मनाने का काम किया जा रहा है।देश के जनसंघ के नेता रहे पंडित जी समस्त देशवासियों के लिए मिशाल कायम करने का काम किया है।उनके आदर्श पे चलके ही आज भाजपा पार्टी देश की नही अपितु विश्व की सबसे बड़ी और लोकप्रिय पार्टी बनी है। उनकी सोच को लेकर ही यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वसुदेव कुटुंबकम का नारा बुलंद कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ,मंडल महामंत्री कुमार जीतेंद्र विद्यार्थी,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष आनंद कमलापुरी,मंत्री अनिल दास,रामप्रवेश कमलापुरी,अविनाश कुमार,संजय कांस्यकार,सूरज कुमार,आदित्य उज्ज्वल,रवि कुमार,प्रदीप अग्रहरी,हर्ष बाबू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।