Advertisement

भवनाथपुर: नव साक्षर भारत कार्यक्रम को लेकर अंकालन सह जांच परीक्षा हुआ संपन्न

Share

 

 

 

भवनाथपुर:   प्रखंड के सभी 9 पंचायतों में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत  अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव जिला साक्षरता समिति गढ़वा के आदेश अनुसार आकलन जांच परीक्षा आयोजित किया गया। प्रखंड स्तर पर प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से संचालित कराई गई।जिसको लेकर प्रखंड में प्रेरकों के साथ परीक्षा संचालन नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत केंद्र वार परीक्षा संचालित हुइ। केंद्र पर परीक्षा संचालन में प्रधानाध्यापक सह संयोजक केंद्र के केंद्र।धीक्षक थे। साथ ही उस पंचायत के प्रेरक विक्षक एवम स्वयंसेवक शिक्षक के सहयोग से नवसाक्षर को केंद्र पर पहुंचाने का कार्य किया।

प्रखंड में कुल 9 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें मध्य विद्यालय बुनियादी भवनाथपुर मध्य विद्यालय मकरी मध्य विद्यालय बनसानी मध्य विद्यालय सिंधी ताली उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेल पहाड़ी पंडरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेरवाड़ी अररली दक्षिणी मध्य विद्यालय असली उत्तरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा सिंदुरिया तथा मध्य विद्यालय कैलान उक्त सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संयोजक केंद्रा धीक्षक उपस्थित रहे। परीक्षा 10:00 से 4 बजे तक हुइ। प्रखंड में कुल 295 नवसाक्षर ने भाग लिया ।

उक्त आशय की जानकारी प्रखंड साक्षरता समिति के प्रखंड समन्वयक अरविंद कुमार तिवारी ने दिया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!