थाना पुलिस ने अवैध गिट्टी लदे तीन टीपर को पकड़ा
खरौंधी थाना पुलिस ने अवैध गिट्टी लदे तीन टीपर को पकड़ा है। अवैध गिट्टी लदे पकड़े गए तीनों वाहनों को जप्त कर खरौंधी थाना लाया गया है।
इस प्रकार पकड़े गए वाहन यूपी के डाला क्षेत्र से गिट्टी का उठाव कर अवैध रूप से झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में सप्लाई करते, उससे पहले पकड़ लिए गए। प्रभारी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि अवैध खनिज लदे पकड़े गए तीनों वाहनों के बारे में अंचल अधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। अंचल अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर अग्रेतर कार्रवाई किया जा रहा है। साथ ही जिला खनन विभाग को भी सूचित किया गया है।
झारखंड पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र में गस्ती कर रही थी। इसी दौरान उपरोक्त अवैध गिट्टी लदे वाहन यूपी से झारखंड सीमा में प्रवेश कर रहे थे। इसी दौरान गस्ती कर रही झारखंड पुलिस की गाड़ी देख अवैध खनिज लदे वाहन खड़ी कर ड्राइवर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने अवैध खनिज लदे तीनों वाहनों को जप्तकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से थाना लाया।
आपको बताते चले कि खरौंधी प्रखंड़ में गिट्टी, बालू, ईंट सहित अन्य अवैध कारोबार फल फूल रहा है। उत्तर प्रदेश सीमा से लगे झारखंड के सीमावर्ती प्रखंडों खरौंधी, भवनाथपुर, केतार व इसके आसपास के क्षेत्रों में रात में उतर प्रदेश से गिट्टी, बालू ,ईंट का धड़ले से अवैध सप्लाई किया जाता है।