श्री बंशीधर नगर: राशन नही देने पर सौपां आवेदन
बंशीधर नगर :- प्रखंड के नरही पंचायत के सलसलादी गांव के सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर डीलर के खिलाफ दो माह का राशन नहीं देने के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगो ने अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार से जन वितरण प्रणाली दुकानदार चिराग महिला समूह के संचालक शिलवंती देवी के विरुद्ध आवेदन सौपा। प्रदर्शन करने वाले लोगो ने कहा की जन वितरण प्रणाली दुकानदार शिलवंती देवी ने दो माह का राशन देने के नाम पर अंगूठा लगवाया तथा जब राशन देने की बात आया तो कम राशन देने लगी।लोगो ने बताया कि विरोध करने पर डीलर द्वारा कहा गया कि राशन समाप्त हो गया नही देंगे जहा जाना है जाओ। लोगो ने कहा की डीलर द्वारा पूर्व में भी राशन काम कम देकर कार्ड में अधिक चढ़ाया जाता है। विरोध प्रदर्शन करने वालो में मुखिया मनोज ठाकुर, राना सिंह, सरदार राम, मुन्ना सिंह,गिरवर राम, विजय पासवान, कृष्णा सिंह, बुधन चौधरी, अनूप कुमार,चिंता देवी, मनमति देवी,जस्मुदिन अंसारी राजदेव चौधरी, निरंता देवी,कुलावती देवी, बिमला देवी, सुनीता देवी, फुलझरिया देवी सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे।