भवनाथपुर: पांच सूत्री मांगो को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों एवं तुलसीदामर डोलोमाईट खदान समूह के मजदूरो धरना वार्ता के बाद समाप्त
भवनाथपुर : इंटक जिलाध्यक्ष सुशील चौबे ने नेतृत्व में सेल प्रबंधन भवनाथपुर से अपनी पांच सूत्री मांगो को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्यों एवं तुलसीदामर डोलोमाईट खदान समूह के मजदूरो धरना सोमवार को तीसरे दिन सेल जीएम के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। धरना के तीसरे दिन सेल के प्रशासनिक भवन में इंटक जिलाध्यक्ष सुशील चौबे, प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल पाठक, विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष बिरेन्द्र साह, रामविजय साह व शंभु राम तथा सेल जीएम मनोज कुमार, खान प्रबंधक बी. पाणिग्रही, डॉ. विजय राम व थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय के मांगो को लेकर वार्ता हुई। जहाँ इंटक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विस्थापितों ने सेल प्रबंधन को अपनी पांच सूत्री मांग पत्र सौंपी, जिस पर प्रबंधन ने उनकी मांगो को सेल के उच्चाधिकारियों को लिखने का आश्वासन दिये जाने के बाद धरना को समाप्त किया गया। इससे पूर्व धरना स्थल पर मजदूरो को संबोधित करते हुए इंटक जिलाध्यक्ष सुशील चौबे ने कहा कि विस्थापितों एवं खदान समूह के मजदूरो का किये गए त्रुटिपूर्ण रिट्रीचमेंट समाधान हेतु कई बार विस्थापितों व खदान मजदूरो द्वारा सेल प्रबंधन को अवगत कराया जा चूका है, जिसमे यह भी जिक्र है, कि जब तक विस्थापितों एवं खदान समूह के मजदूरो के समस्याओं का निदान नही हो जाता, तब तक सेल में किसी प्रकार के नीलामी (ऑक्शन ) पर रोक लगाते हुए ऑक्सन के तहत लिए गए स्क्रैप के परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाया जाए। इसके बावजूद सेल प्रबंधन हमारी मांगो की अनदेखी किया जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर बर्दास्त नही करेंगे। उनकी मांगो में तुलसीदामर डोलोमाइट व घाघरा चूना पत्थर खदान चालू कर विस्थापित परिवार व मजदूरो को रोजगार उपलब्ध कराई जाए। तुलसीदामर खदान के मजदूरो का किये गए त्रुटिपूर्ण रिट्रीचमेंट प्रक्रिया में सुधार कर सभी प्रकार के मजदूरो का लेंथ ऑफ सर्विस के अनुकूल रिट्रीचमेंट बेनिफिट, ग्रेच्यूटी तथा अन्य लाभ जोड़ कर दिया जाए। खदान बंद की स्थिति में भवनाथपुर के सभी विस्थापितो की जमीन वापस कराई जाए। भवनाथपुर खदान के मजदूरो एवं विस्थापितों के समस्याओं का जब तक समाधान नही हो जाता, तब तक किसी भी प्रकार नीलामी प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए नीलामी में हुए स्क्रैप के परिवहन पर भी रोक लगाई जाए। खदान समापन योजना पर रोक लगाते हुए भवनाथपुर टाउनशिप आवासीय परिसर के किसी भी क्वार्टर को ध्वस्त करने की योजना पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष बिरेन्द्र साह, सिंदुरिया मुखिया नंदलाल पाठक, रामविजय साह, कृष्ण साह, विजय महतो, खदान समूह के मजदूर शंभु राम, अजय राम, ललू चंद्रवंशी, शनिचर अगरिया, रामवृक्ष पाल, बिंदु भुंइया, भिखारी सिंह, रमापति देवी, उर्मिला कुंवर सहित सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।