Advertisement

गढ़वा: पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर भड़की महिलाएं 

Share

 

 

24 घंटा के अंदर नहीं मांगे माफी, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन : रेखा चौबे

प्रेस कॉन्फ्रेंस करती रेखा चौबे व अन्य 

 

 

गढ़वा : पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। झामुमो में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने उस वीडियो में पूर्व विधायक श्री तिवारी के बयान को महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बताई है। उस वीडियो में दिए गए बयान से झामुमो महिला मोर्चा काफी आक्रोशित है। जिलाध्यक्ष श्रीमती चौबे ने कहा है कि पूर्व विधायक श्री तिवारी का बयान से सिर्फ गढ़वा ही नहीं पूरे देश की महिलाओं का अपमान हुआ है। या तो वे 24 घंटे के अंदर माफी मांगे, या महिलाओं के बारे में जो बयान दिए हैं उस महिला और उस व्यक्ति का नाम उजागर करें। अन्यथा सभी महिलाएं उनके घर का घेराव करेंगी। उससे भी आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। श्रीमती चौबे ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही।

       श्रीमती चौबे ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का बयान महिलाओं के प्रति काफी अभद्र है। वे महिलाओं को पैर की जूती नहीं समझे। जो बयान जिसके बारे में दिए हैं उसे महिला और पुरुष का वह नाम उजागर करें या माफी मांगे। उनके बयान से गढ़वा ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य एवं पूरे देश की महिलाओं का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सुरक्षा आदि का नारा लगती है। जबकि भाजपा के पूर्व विधायक महिलाओं के प्रति ही अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। श्री तिवारी का बयान इतना अभद्र है कि उसे दुहराया नहीं जा सकता है। उनके बयान से पूरे महिला जगत में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि श्री तिवारी अक्सर इस तरह के बयान देते रहते हैं। एक बार के बयान में तो उन्होंने अपनी पत्नी को भी नहीं बक्शा। मीडिया के सामने उन्होंने कहा था कि यदि मेरी पत्नी सिंदूर नहीं लगाएगी तो क्या वह मेरी पत्नी नहीं कहलाएगी। यह बहुत ही शर्म की बात है। इस तरह के बयान देने वालों को डूब मारना चाहिए। मौके पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, मेराल प्रखंड के अध्यक्ष अराधना सिंह, सचिव रेखा पाठक, रजनीगंधा देवी, वंदना श्रीवास्तव उपस्थित थी!


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!