भवनाथपुर: कच्चा मकान गिरने से महिला समेत दुधमुहा बच्चा घायल
.भवनाथपुर। प्रखंड क्षेत्र के कैलान पंचायत के कोणमंडरा खोह टोला में बीती रात कच्चा मकान पक्का मकान पर गिरने से पक्का मकान में सो रहीं महिला और उसका दो माह का बच्चा घायल हो गया। दोनों मां बेटे कच्चे मकान के मिट्टी एवं ईट के नीचे दब गए, ग्रामीणों के सहयोग आधी रात को दोनों मां बेटे को निकल गया एवं इलाज के लिए निजी गाड़ी से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार को खोह टोला निवासी राजू उरांव की पत्नी कमलावती देवी अपने दो माह के बच्चे के साथ अपने पक्का मकान में सो रहीं थी कि आधी रात को सीताराम उरांव का कच्चा मकान पक्का मकान पर गिर गया। कच्चा मकान गिरने से पक्का मकान में सो रही महिला एवं उसका बच्चा दब गए। जहां ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को निकाल कर इलाज के लिए गढ़वा भेजा गया।