Advertisement

सगमा: प्रखंड के सरकारी गैर सरकारी संस्थाओं में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से लहराया तिरंगा

Share

 

श्याम बच्चन यादव

 

सगमा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में मंगलवार को काफी हर्षोल्लास के साथ 77 वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की ओर से इस अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। कई जगहों पर इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। झंडोत्तोलन के बाद जगह-जगह लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई। चारों ओर उल्लास का माहौल दिखा।

प्रखंड कार्यालय परिसर प्रखंड प्रमुख अजय साह व अंचल कार्यालय में बीडीओ सह अंचलाधिकारी बीडीओ सत्यम कुमार ने झंडोत्तोलन किया। अवसर पर जिला परिषद सदस्य अंजू यादव,उप प्रमुख अर्जून पासवान 20 सूत्री अध्यक्ष रेयाज अंसारी उपाध्यक्ष देवचंद यादव पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव,जयगोपाल यादव,सुभाष प्रसाद यादव ,मंगलेश।यादव,मनोज कुमार दुबे, पूर्व मुखिया नारायणदास यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और प्रखंड सह कर्मी आदि उपस्थित थे।

जबकि सगमा पंचायत सचिवालय में मुखिया तेज लाल भुइयां, कटहर कला सचिवालय में कलावती देवी, सोनडीहा सचिवालय में अनीता देवी, बीरबल सचिवालय में इंद्रजीत कुशवाहा व घघरी सचिवालय में सरोज देवी ने झंडोत्तोलन किया। भैया रूद्र प्रताप देव हाई स्कूल में  हेड मास्टर हेमंत कुमार यादव, ध्वजारोहण किया ।इसी प्रकार प्रखंड में संचालित सभी प्रकार के विद्यालय में भी शान से ध्वजारोहण किया गया।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!