श्री बंशीधर नगर: हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह
चुनमुन
बंशीधर नगर: प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। एक-एक ग्रामीण अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर मां भारती को सम्मान दिया जा रहा हैं। वहीं पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
इस क्रम में हुलहुला खुर्द पंचायत में मुखिया शुशीला देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा पंचायत भवन से शुरु होकर गांव का भ्रमण किया। उक्त तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जयकारे के साथ वंदे मातरम भारत के वीर सपूत अमर रहे अमर रहे का नारा लगाया जा रहा था। तिरंगा यात्रा में बीपीओ,पंचायत सचिव प्रशांत कुमार,जेई अशोक कुमार,अमर राम, प्रदीप राम,छाया सिंह,मनोज प्रताप देव,मंजू देवी,सबिता देवी,बसंत प्रसाद,अवधेश मेहता,फूलकुमारी देवी,मुन्ना मेहता,महमूद हुसैन,ग्याशुद्दीन अंसारी,समूह की दीदी वाजदा खातून सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल थे।