कांडी के प्रिंस ने शॉटपुट में सिल्वर मेडल प्राप्त कर पूरे जिले का नाम किया रौशन
साकेत मिश्र
कांडी :-बोकारो के चंदनकियारी स्पोर्ट कंपलेक्स में 15 व 16 जुलाई को आयोजित प्रथम झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 18 स्पर्धा में गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड से एक छोटा सा गांव खरौंधा के रहने वाले प्रिंस कुमार शर्मा ने शॉटपुट में सिल्वर मेडल प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रौशन किया है। बताते चलें की प्रिंस कुमार गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के खरौंधा गांव के रहने वाले और खेल कूद में मेहनती हैं,खेल कूद के प्रति उनका जुनून बचपन से ही अव्वल दर्जे का रहा है।कांडी के इस लाल की उपलब्धि पर गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, जिला के खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, गढ़वा जिला के एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एसके पांडेय, उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, सचिव आलोक मिश्रा, उप सचिव सुशील कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत शंकर पाल,तथा कांडी प्रखंड के खेल प्रखंड प्रभारी विकाश सिंह ने बधाई देते हुए और उज्जवल भविष्य की कामना की है।