Advertisement

श्री बंशीधर नगर: केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां

Share

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल भाजपा नेता

श्री बंशीधर नगर: केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर अनुमंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के आवास पर भाजपाइयों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। साथ ही बताया कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। उक्त मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे ने कहा की स्वतंत्र भारत के इतिहास में इससे पहले गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति नही देखी गई है। उन्होंने कहा की हर घर नल जल योजना से न केवल लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है बल्कि दूर दराज से पानी लाने में जो समय लगता था एवं परेशानी होती थी उससे भी छुटकारा मिल गया। उन्होंने कहा की आज दिल्ली से 100 रुपया चलता है तो पूरा का पूरा खाते में सौ रुपया आता है। उन्होंने बताया की निशुल्क गैस कनेक्शन से महिलाओ का समय बचा, धुआँ से छुटकारा मिला, शारीरिक स्वस्थ्यता बढ़ी है। मुकेश चौबे ने कहा की गरीब परिवार में जन्मे मोदी जी ने लोगों की समस्याओं को समझा। उन्होंने कहा की हर क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त करने हेतु कई पुराने कानूनों में अभूतपूर्व सुधार किया गया है। समाज के हर अंग को हर वर्ग को अपना हक अपना सम्मान मिलता रहे इसके लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2014 तक 12 किलोमीटर प्रति दिन की रफ्तार से बनते हाईवे आज लगभग 40 किलोमीटर प्रतिदिन तक पहुंच गया। इधर नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बहुत सारी उपलब्धियां गिनाने को है ।जिनमें पलामू मेडिकल कॉलेज की स्थापना, भंडारिया में एकलव्य विद्यालय का निर्माण, सोन एवं कनहर नदी से पाइप लिफ्ट कर गढ़वा जिले के किसानों के खेतों में पाइप के माध्यम से सिंचाई एवं पेयजल की सुविधा प्रदान करने की योजना की स्वीकृति दिलाई जिसका कार्य 60% हो चुका है। सोन, कोयल,औरंगा नदी से पानी लिफ्ट करके पलामू जिला के विभिन्न जलाशयों को भरने की योजना। सोन नदी पर श्रीनगर पांडुका के बीच पुल निर्माण की सुकृति nh75 को फोरलेन कराने की स्वीकृति एवं गढ़वा बाईपास का 90% कार्य पूर्ण। गढ़वा को मिलाकर nh75 पर कुल छ बाईपास के निर्माण सतबरवा, पोल पोल, डाल्टनगंज, रमुना तथा श्री बंशीधर नगर की स्वीकृति। उन्होंने बताया कि बहुत सारे ऐसे कार्य है जो जो आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ। मौके पर अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, प्रभारी महामंत्री जितेंद्र विद्यार्थी, अविनाश कुमार मौजूद थें।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!